Search
Close this search box.

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में ‘प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मंडला जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर ‘प्रवेश उत्सव’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। नए सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मंडला अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय प्राचार्य कल्पना नामदेव ने बच्चों को ‘प्रवेश उत्सव’ के मूल महत्व और उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण और करियर मार्गदर्शन इस गरिमामयी समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। इसके साथ ही सीनियर छात्रों और नए बच्चों के लिए एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया गया।इस विशेष अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, सभी शिक्षकों ने नए बच्चों का स्वागत कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें