

पात्रता परीक्षा के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
नियमित और अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों ने विकास खंड बिछिया पर धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की आवाहन में 11 अप्रैल को नियमित शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों ने विकास खंड बिछिया पर धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाली एवं ज्ञापन देकर TET का संयुक्त रूप से विरोध किया शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पूरे देश में शिक्षकों में गंभीर उथल-पुथल मची हुई है इसके अलावा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जाए
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भी उक्त छूट का उल्लेख किया गया है इसके बावजूद भी विभागीय आयुक्त द्वारा समस्त सेवारत नान TET शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने हेतु बाध्य किया जा रहा है
अभूतपूर्व प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा और आक्रोश सरकार के सामने रखा गया यदि शीघ्र समाधान नहीं निकल पाया तो यह आंदोलन उग्र रूप भी ले सकता है अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक श्री संतोष सोनी ब्लॉक संयोजक श्री सेवन सिंह मरकाम सुरजीत पटेल एवं संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ ने तहसीलदार महोदय बिछिया को ज्ञापन सोपा गया।
बताया गया कि संयुक्त मोर्चा 18 अप्रैल को भोपाल में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
नर्मदा एक्सप्रेस से निशांत पटेल अंजनिया



