नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज: मंडला जिले की रेल सुविधाओं और नैनपुर रेलवे ओवरब्रिज सहित विभिन्न रेल मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी मंडला के पदाधिकारियों ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर के DRM श्री दीपक कुमार गुप्ता से उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडला जिले की प्रमुख रेल मांगों को DRM के समक्ष रखा और नैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया, समय-सीमा तथा मंडला जिले में नई ट्रेनों के संचालन एवं मौजूदा ट्रेनों के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

नैनपुर रेल्वे ओवरब्रिज का जल्द शुरू होगा निर्माण।
बैठक के दौरान सवाल के जवाब में श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर किसी प्रकार को लेकर तकनीकी बाधा नहीं है। निर्माण हेतु स्टीमेट की प्रक्रिया जारी है। जिसके पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।

मंडला में वाटर फिलिंग की सुविधा जल्द होगी शुरू
आम आदमी पार्टी की 11 सूत्रीय मांगों में से 1 मंडला फोर्ट पर ट्रेनों में वाटर फिलिंग की सुविधा जल्द चालू करने की बात कही। इससे भविष्य में लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन के रास्ते खुलेंगे।
पार्टी ने की पेंचवेली सहित ,मंडला नैनपुर अतिरिक्त ट्रेनों की मांग
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी ने पेंचवेली ट्रेन में नैनपुर मंडला के बीच में आवागमन के दौरान सवारी बैठाने की बात पर एवं मंडला से नैनपुर के लिए ,नैनपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों की कनेक्टिविटी के लिए मेमू चलाने की मांग पर जवाब में उनके द्वारा कहा गया कि ट्रेनों से संचालन का निर्णय मंत्रालय के द्वारा लिए जाते हैं।

आम आदमी पार्टी के आंदोलन से नैनपुर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ
वर्षों से लंबित इस जनहितैषी मांग पर आम आदमी पार्टी के द्वारा 18 जून 2026 को रैली के माध्यम से रेल मंत्रालय को ज्ञापन। 19 से 21 जुलाई 2026 तक 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन, के पश्चात आगामी 28 सितंबर 2026 को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन की घोषणा का असर यह हुआ कि जो मांग विगत कई वर्षों से लंबित पड़ी थी। उस पर कार्यवाही करते हुए रेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 23 जुलाई 2026 को महाप्रबंधक (SECR BILASPUR) को सेंक्शन लेटर जारी किया गया। यह आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।
बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के द्वारा स्पष्ट किया गया कि इन मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है और 28 सितंबर 2026 को नैनपुर में प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन की घोषणा भी की गई थी।
DRM नागपुर के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और रेलवे की ओर से विषयों पर आगे प्रस्तुत पत्र और सकारात्मक चर्चा के बाद 28 सितंबर का प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। DRM कार्यालय के द्वारा दी गई तय समय सीमा और आगे होने वाली कार्रवाई पर पार्टी लगातार नजर रखेगी। यदि निर्धारित समय में मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई प्रारंभ नहीं होती है, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। मुलाकात के दौरान पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी, जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रियम गोस्वामी उपस्थित रहे।
संवाददाता मंडला जितेंद्र कुमार भलावी 7049200695