मंडला। जिले के लिए गौरव की बात है कि अपनी ईमानदार पत्रकारिता, सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और निष्पक्ष सोच के लिए पहचान रखने वाले डॉ. कपिल वर्मा को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा मंडला जिले का ‘आयोग मित्र’ नामांकित किया गया है।

आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग मित्र के रूप में डॉ. कपिल वर्मा जिले में मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।

इस जिम्मेदारी के तहत वे मानव अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में पीड़ितों, शोषितों और जरूरतमंदों की आवाज आयोग तक पहुंचाने तथा उन्हें न्याय दिलाने के प्रयासों में सहयोग करेंगे।
डॉ. कपिल वर्मा का आयोग मित्र के रूप में नामांकन उनके सामाजिक सरोकारों और जनहित के प्रति सक्रिय भूमिका को मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।

उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों और क्षेत्रवासियों ने इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि डॉ. वर्मा मानव अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।