Search
Close this search box.

नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर स्थित मांसाहार की दुकानों को अन्य जगह स्थानांतरित करने हेतु आम आदमी पार्टी मंडला ने जनसुनवाई में दिया आवेदन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मण्डला। आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा लगातार जनता के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा नर्मदा भक्तों की महत्वपूर्ण जनहितैषी मांग को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। आम आदमी पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि सनातन धर्म में धार्मिक यात्राओं में से एक नर्मदा परिक्रमा हर एक सनातनी और नर्मदा भक्तों के लिए आस्था का विषय है। परंतु नर्मदा परिक्रमा मार्ग के अनेक स्थानों पर मांसाहार की दुकानें संचालित होती है। जिसके कारण यात्रा करने वाले भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है। ऐसे ही कई स्थानों में से एक कारीकोन तिराहे से गैस गोदाम तक के मार्ग में अनेक मांसाहार की दुकानें संचालित होती हैं। जिसके कारण परिक्रमा वासियो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसी मार्ग पर गैस गोदाम एवं गिट्टी क्रेशर होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।


आवेदन में यह भी कहा गया है कि वहां के व्यापारियों के व्यापार में भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भीड़ अधिक होने से व्यापारी वहां सामान खरीदने नहीं जाते हैं। अतः दुकानों को ऐसी जगह स्थानांतरित कर दिया जाए। जहां व्यापारियों का भी व्यापार में बढ़ोत्तरी हो सके। और हमारी आस्था भी बनी रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी, जिला संगठन मंत्री ( एस. सी. विंग) नितिन झरिया, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) रमा देवी धुर्वे, जिला मीडिया प्रभारी आशीष वैष्णव, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश महोबिया, राकेश उसराठे, रश्मि मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एवं परिक्रमवासियों के साथ वहां के रहवासियों और खरीददारों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा आवेदन देकर इस महत्वपूर्ण विषय पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया है।

मंडला से संपर्क विवरण

मण्डला से जितेंद्र कुमार भलावी की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

संपर्क सूत्र: 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें