Search
Close this search box.

नैनपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज, आम आदमी पार्टी सौंपेगी चेतावनीपूर्ण ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला/नैनपुर। मंडला-सिवनी राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित नैनपुर रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम और आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने यहां शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई है। इसी संबंध में पार्टी द्वारा 19 जून 2026 को रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन के नाम चेतावनीपूर्ण ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि नैनपुर रेलवे फाटक पर लंबे समय से ओवरब्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


आम आदमी पार्टी द्वारा यह ज्ञापन रेल मंत्री एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नैनपुर तथा स्टेशन मास्टर नैनपुर को सौंपा जाएगा।
पार्टी ने नैनपुर नगर की जनता और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहित के मुद्दे का समर्थन करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण
📍 स्थान – रेस्ट हाउस, नैनपुर
📅 दिनांक – 19 जून 2026 (शुक्रवार)
🕛 समय – दोपहर 12 बजे

खबर विज्ञापन समाचार पत्र प्रकाशित करने के संपर्क करे। 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें