Search
Close this search box.

प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन बम्हनी बंजर की मासिक बैठक सम्पन्न, नवीन पेंशनरों का हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन बम्हनी बंजर की मासिक बैठक सम्पन्न, नवीन पेंशनरों का हुआ सम्मान

बम्हनी बंजर, 16 जुलाई। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन (पी.पी.ए.) बम्हनी बंजर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आदरणीया मालती लखेरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षक श्री नंद कुमार झारिया एवं श्री देवी लाल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। श्रीमती वंदना मोंगरे, श्री लोकनाथ सिंगौर एवं श्री जितेन्द्र सिंगौर ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संघ से नवसंलग्न पेंशनर श्री कृष्ण कुमार जंघेला (ढेंको) एवं श्री लक्ष्मण सिंगौर (बम्हनी बंजर) का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का दायित्व प्रचार मंत्री श्री अशोक चन्द्रोल ने निभाया, वहीं श्री राजाराम विश्वकर्मा ने सभी उपस्थित पेंशनरों का तिलक वंदन कर अभिनंदन किया।

बैठक में नवीन पेंशनरों ने संघ से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि श्री देवी लाल पटेल एवं संरक्षक श्री गणेश सोनी ने आगामी मासिक बैठकों तथा वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मालती लखेरा ने सभी सदस्यों से संघ के उद्देश्यों एवं हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भोपाल प्रवास पर जाने वाले पेंशनरों को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम का संचालन संघ अध्यक्ष श्री जगदीश सिंगौर ने किया तथा अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

संवाददाता, नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़, मण्डला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें