Search
Close this search box.

भारतीय जागृति मिशन में हीरा सिंह उइके को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला। भारतीय जागृति मिशन द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनजागरण गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से हीरा सिंह उइके को मंडला जिले का जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मिशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर हीरा सिंह उइके ने भारतीय जागृति मिशन के संस्थापक सुरेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू, प्रदेश सचिव महिला संघ सोमवती धुर्वे सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि भारतीय जागृति मिशन के उद्देश्यों और जनहितकारी कार्यों को जिले के प्रत्येक गांव एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मिशन का मूल उद्देश्य “नर सेवा ही नारायण सेवा” है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। सामाजिक समरसता, जनजागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

भारतीय जागृति मिशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हीरा सिंह उइके के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा मिशन के सेवा कार्यों का विस्तार जिलेभर में होगा।

संपर्क 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें