Search
Close this search box.

नैनपुर में 22 अगस्त को लगेगा भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनपुर। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. ममतानी दंपति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेदिक रोग निदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में 306वां भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर 22 अगस्त 2026, शनिवार को नैनपुर में आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर पूज्य सिंधी पंचायत, नैनपुर एवं आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में पूज्य सिंधी धर्मशाला, वार्ड क्रमांक 11, नैनपुर में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद आधारित उपचार पद्धति से जोड़ना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

पूज्य सिंधी पंचायत ने नैनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें तथा इस जनहितकारी सूचना को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।

संपर्क सूत्र :

  • श्री चंद्र कुमार नागपाल (अध्यक्ष) – 9425855814
  • श्री नानकराम नागरानी (सचिव) – 9425855544

स्थान : पूज्य सिंधी धर्मशाला, वार्ड नं. 11, नैनपुर
तिथि : 22 अगस्त 2026 (शनिवार)
समय : प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें