Search
Close this search box.

जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा प्रोफेशनल इंजीनियर्स एवं डीलर्स के बीच प्रथम ‘जेके लक्ष्मी प्रो प्लस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला। देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा मंडला शहर के प्रोफेशनल इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स तथा डीलर्स के लिए प्रथम “जेके लक्ष्मी प्रो प्लस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के क्रिकेट प्रेमी इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट्स और जेके लक्ष्मी सीमेंट के डीलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में डीलर्स टीम के कप्तान *राहुल तपा की टीम *जेके लक्ष्मी ग्रीनप्लस* को इंजीनियर्स टीम के कप्तान ऋषभ सिन्हा की टीम प्रो प्लस ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में कप्तान ऋषभ सिन्हा की टीम प्रो प्लस पर जीत दर्ज कर कप्तान राहुल तपा की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में कप्तान ऋषभ सिन्हा की टीम प्रो प्लस ने कप्तान राहुल तपा की टीम जेके लक्ष्मी ग्रीन प्लस को लगा तार टक्कर देकर “ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज” का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में इंजीनियर आशीष विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, वहीं इंजीनियर ऋषभ सिन्हा को “सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज” तथा सागर अग्रवाल को “सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज” का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी इंजीनियर्स एवं डीलर्स मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी टेक्नोक्रैट्स ने कंपनी की तारीफ करते हुए बताया की ये मण्डला का पहला और इकलौता इवेंट हैं जिस में सब को एक साथ बहुत आनंद आया, उपस्थित इंजीनियर ऋषभ सिन्हा,आशीष विश्वकर्मा,कपिल चौरसिया,कन्हैया बैरागी, तनुल चौरसिया, नोगेश ठाकुर,अजय सोनी,रोहित अग्रवाल,राजप्रकाश मंडलेकर.

कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के मध्य प्रदेश टेक्निकल हेड विकास सिसोदिया के मार्गदर्शन में किया गया। पूरा प्रोग्राम ऑनलाइन रखा गया जिससे सभी को सही रिजल्ट सामने मिला, इस अवसर पर मध्य प्रदेश ईस्ट के टेक्निकल हेड अरुण कुमार कुशवाहा, सेल्स ऑफिसर पुनीत चतुर्वेदी एवं टेक्निकल ऑफिसर अंकित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मैच का सफल एवं रोचक संचालनएवं स्टेट हेड सेल्स देवेन्द्र सिंह निश्चल सेल्स प्रमोटर राहुल तपा,मुकेश अग्रवाल, विपिन गोयल राहुल पांडेय कमेंटेटर के रूप में किया, जिनकी जीवंत कमेंट्री ने प्रतियोगिता में उत्साह का संचार किया।

संपर्क 7049200695

Leave a Comment

और पढ़ें