निवास विधायक माननीय चैन सिंह वरकड़े जी पहुंचे ग्राम सकरी,वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय सीताराम उइके के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल, शोकाकुल परिवार को दी शोक संवेदना
मंडला। जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय चैन सिंह वरकड़े जी आज विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के पोषक ग्राम सकरी पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय सीताराम उइके जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक जी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इस अवसर पर उनके साथ कमल सिंह मरावी, गत सिंह भवेदी, इकबाल खान,धन्नू सिंह धुर्वे,हीरा सिंह उइके,हरदयाल भवेदी, अमर सिंह तेकाम,रमेश परते, मिश्री भवेदी,प्रकाश पदम,मानिक परते, हल्केराम कुडापे,राजेश नेताम,जयपाल मार्को, भैया लाल वरकडे, भगत सिंह धुर्वे, रामनौमी केराम,पीतम झारिया,चंद्र सिंह मरकाम,वीरेंद्र मरकाम, नरेश उइके, हीरा धुर्वे,चेतराम परते,शिव वरकडे,केशव भवेदी, दाम सिंह परते,धरम सिंह मरावी, देवेंद्र मरावी, टिर्रु लाल परते, मुनीम वरकडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।