चार नये एवं दस पुराने पेंशनर्स का हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन इकाई बम्हनी बंजर की मासिक बैठक सम्पन्न

मंडला बम्हनी बंजर। स्थानीय श्रीराम मंदिर में 10 सितंबर, गुरुवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन (पी.पी.ए.) इकाई बम्हनी बंजर की मासिक बैठक संघ के संरक्षक श्री नंद कुमार झारिया के सौजन्य से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के हितैषी एवं शुभचिंतक श्री दादू लाल पटेल ने की।

कार्यक्रम में श्री रीझन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि तथा श्री गणेश सोनी एवं श्री किशोर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों सहित उपस्थित सभी पेंशनर्स का चंदन तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

बैठक के दौरान संघ से नये जुड़े पेंशनर्स तथा लंबे समय से संघ से जुड़े पुराने पेंशनर्स का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। यह सम्मान सचिव श्री लोकनाथ सिंगौर एवं संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र सिंगौर द्वारा किया गया।

नये जुड़े पेंशनर्स में सुश्री आनंदा सिंगरहा (जहरमऊ), श्री नर्मदा प्रसाद हरदहा (बम्हनी बंजर), श्री विजय कुमार हरदहा (बम्हनी बंजर) एवं श्री थानी लाल हरदहा (बम्हनी बंजर) का सम्मान किया गया।

इसी क्रम में पुराने पेंशनर्स श्री राम प्रसाद चन्द्रोल, श्री रीझन सिंह ठाकुर, श्रीमती कृष्णा जंघेला, श्रीमती पुष्पा जंघेला, श्री जितेन्द्र सिंगौर, श्री गणेश जंघेला, सुश्री प्रेमवती चक्रवर्ती, श्री थानी लाल झरिया, श्री चमरा लाल झरिया एवं श्री पंचम लाल हरदहा का भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री प्रतभान चन्द्रोल के सहयोग की सराहना की गई। उन्होंने संघ के लिए स्वागत बैनर तैयार करवाकर बिना किसी औपचारिकता के संघ को भेंट किया था। उनके इस आत्मीय सहयोग के लिए संघ अध्यक्ष श्री जगदीश सिंगौर द्वारा व्यक्तिगत रूप से अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया.

उद्बोधन में मंचासीन अतिथियों सहित श्री राजाराम विश्वकर्मा, श्रीमती मालती लखेरा एवं श्री अशोक चन्द्रोल द्वारा आगामी वार्षिक अधिवेशन 2027 की प्रारंभिक रूपरेखा पर अपने स्वतन्त्र विचार रखे गये जिससे संघ में भावनात्मक एकता निर्मित हुई.

मंच संचालन संघ अध्यक्ष श्री जगदीश सिंगौर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया.

संवाददाता-जितेंद्र कुमार भलावी

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें