Search
Close this search box.

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में देशभक्ति के रंगों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभक्ति के उत्साह और कर्तव्यबोध के संकल्प से सराबोर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह की प्रेरणादायी थीम “हृदय में स्वतंत्रता का भाव, हाथों में कर्तव्य का संकल्प” रही।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। समारोह में पद-ग्रहण समारोह के अंतर्गत नवगठित ‘छात्र परिषद’ के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया। हेड बॉय अनुराज रावत एवं हेड गर्ल एंजल कुकरेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना का संकल्प प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक पक्ष अत्यंत आकर्षक एवं भावपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने 7 मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को मंच पर जीवंत कर दिया।

हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत में प्रस्तुत प्रभावशाली भाषणों, देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायी विचारों एवं कविता पाठ ने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। वहीं लघु नाटिका, देशभक्ति नारों तथा विभिन्न देशभक्तिपूर्ण पात्रों के सजीव चित्रण ने दर्शकों में उत्साह और राष्ट्रगौरव की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के निर्देशक निशांत शुक्ला एवं प्राचार्य डॉ. दिव्या शुक्ला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ एवं कार्यक्रम संचालन में वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर्स सोनिया जैन, राजुल सिंहानी एवं सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता- जितेंद्र कुमार भलावी मंडला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें