Search
Close this search box.

झंडा चौक सुभरिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला/सुभरिया। ग्राम सुभरिया के झंडा चौक में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज वाडिवा (मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, मंडला) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सुभरिया के समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्रकाश सिंगौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना चौरसिया, पंच वार्ड क्रमांक 01 अखिलेश वाडिवा, अशोक कुडापे, सुकल मरावी, संजय विश्वकर्मा, संजू भांडे, ओमकार दास, चमरा सिंह वाडिवा, ज्ञान प्रकाश भलावी, सोहन कुशराम, अनसुईया वाडिवा (पूर्व पंच वार्ड क्रमांक 01), इंद्रजीत साहू, जितेंद्र झारिया, रविंद्र वाडिवा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

संवाददाता- जितेंद्र कुमार भलावी मंडला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें