Search
Close this search box.

कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि में बफर जोन वनमंडल के परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला), थाना बैहर, तहसील परसवाड़ा, जिला बालाघाट में यह दुखद घटना घटी।


बताया गया कि ग्राम निवासी श्रीमती सुगनी बाई (45 वर्ष), पति श्री बुधराम पर रात्रि के समय एक बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।


वन विभाग ने बताया कि मृतका के परिजनों को शासन के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम सहायता राशि तत्काल प्रदान कर दी गई है। शेष अनुग्रह सहायता राशि भी नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। विभागीय टीम ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर मानव एवं वन्यजीव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन अधिकारी या वन विभाग को दें।

संपर्क नम्बर 7000916606

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें