Search
Close this search box.

पत्रकारों ने धरना देकर दिया बाघ संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व बाघ दिवस पर कान्हा पार्क प्रबंधन के खिलाफ दो दिवसीय धरना शुरू

मंडला। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट मार्ग पर पत्रकारों ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। 28 एवं 29 जुलाई को आयोजित इस धरने के माध्यम से पत्रकारों ने कान्हा पार्क में बाघ संरक्षण को लेकर कथित लापरवाही पर चिंता जताई।

धरने में शामिल पत्रकारों का कहना है कि एक ओर कान्हा पार्क प्रबंधन विश्व बाघ दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बाघों की मौतों ने संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि केनाईन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से संक्रमित बाघों के उपचार और सुरक्षा के लिए समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाघों की मौतों के मामलों में पारदर्शिता की कमी रही है और कई महत्वपूर्ण मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी बाघ संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पत्रकारों ने 9 दिनों तक धरना दिया था।

पत्रकारों ने कहा कि कान्हा की पहचान बाघों से है और बाघ केवल पर्यटन का आकर्षण नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा और संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

संवाददाता- नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़, मंडला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें