एमए प्रथम वर्ष परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक, प्रदेश की मेरिट सूची में हासिल किया नौवां स्थान
मंडला। नगर की प्रतिभाशाली छात्रा पिंकी क्षत्री ने सिंधी साहित्य विषय में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। घोषित परिणाम में उन्होंने प्रदेश की प्रावीण्य (मेरिट) सूची में नौवां स्थान हासिल कर मंडला जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
पिंकी क्षत्री ने बताया कि बचपन से ही उनकी सिंधी साहित्य के प्रति विशेष रुचि रही है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें शदाणी दरबार, माना (रायपुर) के संत युधिष्ठिर लाल जी के सान्निध्य एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता से मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया।

पिंकी ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध शदाणी सिंधी पाठशाला, रायपुर से एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया।
पिंकी क्षत्री झूलेलाल कॉलोनी, सुभाष वार्ड, मंडला निवासी देव क्षत्री की पत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सिंधी साहित्य विषय में एमए प्रथम वर्ष परीक्षा की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली पिंकी क्षत्री।
संवाददाता- जितेंद्र कुमार भलावी 7049220695
Author: Narmada Express News
नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।