Search
Close this search box.

केहरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केहरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मंडला, 24 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केहरपुर स्थित शासकीय एकीकृत हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सतवंत सिंह उलारी, प्रभारी प्राचार्य धनीराम मरावी, समाजसेवी राजेश भाँवरे तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्री उलारी एवं प्रभारी प्राचार्य श्री मरावी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने गांव के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से वृक्षारोपण करने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी दिए गए।

ग्राम पंचायत केहरपुर के सरपंच एवं समस्त पंचगण ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे गांव को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

एक पेड़ मां के नाम” और “हर घर हरियाली” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीणों और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रेरणादायी प्रयास साबित हुआ।

संवाददाता- जितेंद्र कुमार भलावी

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें