Search
Close this search box.

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 किलो 48 ग्राम अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मंडला, 22 जुलाई। जिले के बिछिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.048 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि छपरतला निवासी सदन साहू (45 वर्ष), पिता हल्के साहू अपने घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी।

गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर के सामने बने स्टोर रूम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बैग में रखा 2 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद बिछिया थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना सामने आया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजे के स्रोत एवं अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है। मंडला पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

संवाददाता, मंडला
नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें