Search
Close this search box.

जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज, आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे नरेन्द्र सिंह परिहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज, आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे नरेन्द्र सिंह परिहार

मंडला। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक न्याय जन आंदोलन मंच का आंदोलन तेज हो गया है। मंच के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 04 जुलाई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

मंच के अनुसार नगर की सड़क, नाली, सीवर लाइन और मुक्तिधामों से जुड़ी समस्याओं को लेकर 01 जुलाई से क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। निर्धारित समय सीमा तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण अब आंदोलन आमरण अनशन के चरण में पहुंच गया है।

सामाजिक न्याय जन आंदोलन मंच ने प्रशासन से बड़ा चौराहा से हनुमान घाट मुक्तिधाम (खैरी मार्ग) तक सड़क निर्माण, सीवर लाइन कार्य से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण, नगर के 24 वार्डों की नालियों की सफाई, महाराजपुर में अधूरे डिवाइडर का निर्माण पूरा कराने तथा सभी मुक्तिधामों के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग की है।

मंच ने चिंता जताई है कि बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली के मौसम में खुले स्थान पर अनशन कर रहे नरेन्द्र सिंह परिहार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। संगठन ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर मांगों के निराकरण तथा अनशन समाप्त कराने की अपील की है।

नरेन्द्र सिंह परिहार का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

संपर्क 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें