Search
Close this search box.

एमएसएमई दिवस पर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक इकाई का भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडला। एमएसएमई दिवस के अवसर पर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के द्वारा कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) के विद्यार्थियों के लिए मोहनटोला मंडला स्थित न्यूट्रिजो मिलेट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं सिद्ध बाबा राइस मिल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना तथा कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन, विपणन, वित्त एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्हें कच्चे माल से तैयार उत्पाद बनने तक की संपूर्ण उत्पादन श्रृंखला, गुणवत्ता नियंत्रण,आपूर्ति प्रबंधन तथा ब्रांडिंग रणनीतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर उद्योग संचालक परिवार से नमन पमनानी,तनिष्क पमनानी ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया और उद्योग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर उद्यमिता, व्यवसाय प्रबंधन तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। इस सत्र ने विद्यार्थियों को व्यवसाय के व्यावहारिक पक्षों को समझने तथा उद्यमिता के प्रति प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया।

विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र एवं लेखाशास्त्र जैसे विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली। साथ ही उनकी विश्लेषणात्मक, अवलोकन एवं संचार क्षमताओं का भी विकास हुआ।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं तथा उन्हें भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

इस सफल कार्यक्रम की संकल्पना विद्यालय की शिक्षिकाओं नित्या चौरसिया एवं अर्चना पाठक ने की, जबकि विद्यालय के निर्देशक निशांत शुक्ला ने सम्पूर्ण भ्रमण के प्रभावी आयोजन एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने उद्योग प्रबंधन का सहयोग एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।

संपर्क 7049200695

Leave a Comment

और पढ़ें