
मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विकास खराडकर, व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला वंदना गुप्ता, जिला खेल अधिकारी मंगल सिंह पंद्रे, कोच डी. एस. ठाकुर व अवध कुमार पटेल ,पी टी आई के मार्गदर्शन में मंडला जिले के 07 छात्र व 07 छात्रा ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राज्य स्तरीय पिट्टू क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 28-01-2026 से 31-01-2026 तक ग्वालियर, जिला ग्वालियर में सम्पन्न हुई जिसमें, सिल्वर मेडल जीते, बता दें कि फाइनल मुकाबला बालक व बालिका दोनों टीमों का जबलपुर संभाग विरुद्ध इन्दौर संभाग के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें जबलपुर की टीम उप विजेता रही व सिल्वर मेडल जीते, जबलपुर संभाग की टीम में मंडला जिले से शास उच्च माध्य विद्यालय सालीवाड़ा में अध्ययनरत छात्र अभिषेक भंवरे , रवि प्रकाश, अनिल भंवरे, सुजल धुर्वे, छात्रा कु रवीना उलाड़ी, कु संध्या यादव, आस्था परते, खुशबू मशकोले, एवं शास. सर्वोदय उच्च. माध्य.विद्या. ककैया में अध्ययनरत छात्रा कु. सृष्टि झारिया, कु श्रेया झारिया, कु रेवती नंदा, छात्र मनीष कुमरे, मनोज भंवरे, व शास उच्च माध्य विद्या घुटास से नरेन्द्र परते आदि सभी छात्र/छात्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीते, बता दें कि मंडला जिले की पिट्टू टीम बालक व बालिका दोनों वर्ग की इसके पूर्व में भी भारत की टीम का नेतृत्व करते हुए साउथ एशियन पिट्टू क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीते व लगातार राष्ट्रीय पिट्टू क्रीड़ा प्रतियोगिता में पिछले चार वर्षों तक गोल्ड मैडल जीती हैं , मंडला जिले की पिट्टू टीम बालक व बालिका दोनों वर्ग की पिछले पांच वर्षों से मंडला जिले को गौरवान्वित कर रही है, सभी खिलाड़ी छात्र/छात्रा को सालीवाड़ा प्राचार्य कौशल्या नेटी, ककैया प्राचार्य जयनारायण मिश्रा, कोच विपिन कुजूर, पी टी आई राजकुमार बाबरिया, पी टी आई डी एस ठाकुर, पी टी आई कृपाल दास बैरागी, पी टी आई रामफल गोठरिया, पी टी आई अवध कुमार पटेल, लीला सिंह पंद्रे, जमादार धुर्वे, महेश मरावी, जिला खेल प्रशिक्षक डॉ आकाश खत्री , सोना दुबे , ब्लॉक समन्वयक त्रिलोक डोंगरे, शशांक मिश्रा, करूणा मशकोले , रामवती परते , पंकज उसराथे व शिक्षक रेवाराम मरावी, आई सी साहू , योगेश कुमार पटेल, एस एन शुक्ला, कृष्ण कुमार दुबे, विद्या पटेल, प्रियांशी हरदहा, हंसराम इनवाती, कोमल बघेल , सुरेन्द्र मरावी , संदीप सिंगोर, केहर लाल धुर्वे, उमेश भट्ठी, लखन किरचाम, रेखा चौहान, रक्षा बिसेन, संतोष धुर्वे, के राव भास्कर , दिनेश वरकड़े, आदि व खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ी छात्र व छात्रा को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं,
निशांत पटेल अंजनिया





