राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में रोहित प्रशांत चौकसे बने जिला उपाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मंडला/जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के दो दिवसीय महाअधिवेशन में मंडला जिले के पत्रकार रोहित प्रशांत चौकसे को जिला उपाध्यक्ष (मंडला) नियुक्त किया गया। यह महाअधिवेशन जबलपुर के कचनार क्लब में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश एवं देशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।


परिषद के संयोजक नलिनकांत वाजपेयी, अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश दुबे तथा मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल की अनुशंसा पर रोहित प्रशांत चौकसे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।


अधिवेशन के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार बीमा, अधिमान्यता नियमों एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उत्कृष्ट अधिकारियों एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।


उल्लेखनीय है कि रोहित प्रशांत चौकसे इससे पहले परिषद के युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर मंडला जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


मंडला के रोहित चौकसे को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला उपाध्यक्ष बने

संवाददाता जितेन्द्र कुमार भलावी मण्डला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें