पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा में अनिल मरकाम ने संभाला प्राचार्य का पदभार, शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं
मण्डला, सेमरखापा: पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, सेमरखापा में अनिल मरकाम ,उच्च पद प्रभार प्राप्त व्याख्याता एवं पूर्व सहायक जिला परियोजना समन्वयक ने 20जून 2026 को प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सेवानिवृत्त प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल, से नि प्राचार्य शैल दुबे, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंगौर तथा जिला परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास,सुशील पटेल पूर्व प्राचार्य,सुशील अर्शिया ,सुदीप पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री मरकाम को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

पदभार ग्रहण के बाद प्राचार्य श्री मरकाम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और पी.एम. श्री योजना के लक्ष्यों को पूरा करना रहेगी। उन्होंने कहा, “सभी वरिष्ठजनों और शिक्षक साथियों के सहयोग से हम विद्यालय को जिले का आदर्श संस्थान बनाएंगे।

शिक्षक संघ अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि श्री मरकाम के अनुभव का लाभ निश्चित ही विद्यार्थियों को मिलेगा। सेवानिवृत्त प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल ने भी नव नियुक्त प्राचार्य को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
खबर समाचार पत्र विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये संपर्क करे। 7049200695
Author: Narmada Express News
नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।