Search
Close this search box.

गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस पर विशाल आमसभा 24 जून को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस पर विशाल आमसभा 24 जून को

मंडला। गोंडवाना समाज विकास क्रांति आंदोलन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस के अवसर पर 24 जून 2026, बुधवार को विशाल आमसभा, रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन राजराजेश्वरी किला परिसर, गढ़ा मंडला (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे गोंगो पूजन के साथ होगा। आयोजन में गोंडवाना समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं युवा संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि महारानी दुर्गावती ने मातृभूमि, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए 24 जून 1564 को वीरगति प्राप्त की थी। उनके बलिदान को स्मरण करते हुए समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा समाज के अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने मंडला सहित आसपास के जिलों के समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट : मंडला ब्यूरो 7049200695

Leave a Comment

और पढ़ें