Search
Close this search box.

अनुराग चौरसिया बने सांसद प्रतिनिधि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मण्डला। सांसद डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अनुराग चौरसिया पिता सरोज कुमार चौरसिया निवासी राजेंद्र प्रसाद वार्ड मंडला को जिला अस्पताल में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति के बाद वे जिला अस्पताल से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों जनसुविधाओं तथा आम नागरिकों की समस्याओं को संबंधित जनप्रति निधियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने में समन्वय की भूमिका निभाएंगे साथ ही अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता मरीजों की सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

इनकी नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक शिवराज शाह, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

मण्डला से रामकुमार बघेल की रिपोर्ट

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें