Search
Close this search box.

बिलगांव में नवीन विद्यालय भवन का भूमि पूजन, शिक्षा विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलगांव में नवीन विद्यालय भवन का भूमि पूजन, शिक्षा विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम

मंडला। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव के नवीन विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैन सिंह वरकड़े रहे। उनके साथ जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष, जनपद सदस्य गोंदिया परते, श्रवण परते, सरपंच लमतू सिंह धुर्वे तथा उपसरपंच प्रसन्न भांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अतिथियों ने नवीन विद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आधुनिक एवं सुविधायुक्त भवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य दीपक कछवाहा एवं फूलचंद नंदा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भवन निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की शुभकामनाएं दीं।

संपर्क 7049200695

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें