डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया उत्साह
मंडला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंच संचालन करते हुए शिक्षक विपिन लखेरा ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्राचार्य कल्पना नामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। वहीं शिक्षक आर.के. हरदहा ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रवीण अग्रवाल, ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम अधिकारी रघुनंदन झारिया, अनुराग राय, स्वयंसेवक शिवम ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को महान राष्ट्रनायकों के विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराना रहा।
संपर्क 7049200695
Author: Narmada Express News
नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।