Search
Close this search box.

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मण्डला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के अंतर्गत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योग शपथ ग्रहण कर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “आज का विचार” प्रस्तुत किया तथा योग विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं योग के लाभों पर संवाद के माध्यम से अपने ज्ञान और विचारों को साझा किया।

इन गतिविधियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और रोचक बना दिया।
विद्यालय के खेल शिक्षक अभिषेक यादव ने विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया तथा विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं “वन पोज – वन बेनिफिट” गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर प्रत्येक आसन के लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर निशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक उत्कृष्ट कला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का सफल समन्वयन विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर सोनिया जैन द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन का दायित्व राजुल सिंहानी ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मण्डला जितेन्द्र कुमार भलावी की रिपोर्ट 7049200695

Leave a Comment

और पढ़ें