Search
Close this search box.

मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मण्डला। पुलिस विभाग की चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के बीच पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्त रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में “मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में आयोजित इस टूर्नामेंट के माध्यम से पुलिस बल के भीतर टीम भावना और अनुशासन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है।

 

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, 148वीं वाहिनी के कमांडेंट विक्रांत सारंगपांणी और एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने सबसे पहले प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और सभी प्रतिभागी टीमों के लोगो व टी-शर्ट का विमोचन कर खेल भावना की सराहना की।

खेल के साथ सामाजिक संदेश पर दिया जोर

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि 24 घंटे समाज की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों के लिए खेल संजीवनी का कार्य करते हैं। वहीं कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए एक नई पहल का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर टीम को अपनी एक टैगलाइन रखनी चाहिए, जो समाज में जागरूकता फैलाए (जैसे- ‘नशे से दूरी’, ‘सड़क सुरक्षा’ आदि)। उन्होंने घोषणा की कि जिला प्रशासन द्वारा सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की टैगलाइन के होर्डिंग्स शहर में लगवाए जाएंगे।

उद्घाटन मैच: बिछिया अनुभाग की शानदार जीत
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बिछिया अनुभाग और निवास अनुभाग के बीच खेला गया। मैच से पूर्व कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खुद पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। रोमांचक मुकाबले में बिछिया अनुभाग की टीम विजयी रही।इस अवसर पर एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी, एसडीओपी निवास पीएस वालरे, जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

 

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें