मंडला /निवास -: पितृपक्ष के पावन अवसर पर आज निवास से गया जी (बिहार) के लिए 10 दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी स्पेशल बस रवाना हुई। यात्रा का संचालन धर्मेंद्र पांडे एवं सागर पांडे द्वारा किया जा रहा है।

परमात्मा की असीम कृपा से आयोजित इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले प्रयागराज इलाहाबाद में गंगा स्नान और पिंडदान करेंगे, फिर सीतामढ़ी में माता सीता की समाहित स्थली और लव-कुश जन्मभूमि के दर्शन करेंगे।
इसके बाद काशी-बनारस में 24 अवतार विष्णु भगवान और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु गया जी पहुंचेंगे, जहाँ फल्गु नदी में स्नान कर विष्णुपद मंदिर में मुख्य पिंडदान किया जाएगा। वहाँ से बौद्ध गया में बौद्ध महाराज के दर्शन के बाद टोली अयोध्या जाएगी, जहाँ राम जन्मभूमि, कनक भवन और सरयू स्नान होगा।

अयोध्या से यात्रा चित्रकूट पहुंचेगी, जहाँ गुप्त गोदावरी, सती अनसुइया आश्रम, स्फटिक शिला और कामतानाथ की परिक्रमा की जाएगी। वापसी में मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन और ग्वारीघाट में नर्मदा स्नान कर श्रद्धालुओं की टोली निवास लौटेगी।