बिछुआ क्षेत्र में शराब दुकान और अवैध बिक्री की जांच की मांग, JBD ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा/बिछुआ।
बिछुआ क्षेत्र में शराब की बिक्री, परिवहन और कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर JBD गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन युवा शाखा, बिछुआ की ओर से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि बिछुआ क्षेत्र में संचालित शराब दुकान से शराब की बिक्री और अन्य स्थानों पर भेजे जाने को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कुछ ढाबों और दुकानों में बिना वैध अनुमति शराब बिक्री किए जाने का भी दावा किया गया है।

संगठन ने डोकली कला और स्मारबोह क्षेत्र में भी कथित अवैध शराब बिक्री की शिकायतों की स्थल जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में शराब दुकान के लाइसेंस, बिक्री व्यवस्था, स्टॉक और नियमों के पालन की जांच कराने की मांग रखी गई है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

JBD ने मांग की है कि बिछुआ की शराब दुकान/भट्टी की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई हो। इसके साथ ही शराब के कथित अवैध परिवहन, ढाबों एवं दुकानों में बिना अनुमति बिक्री, डोकली कला तथा स्मारबोह में अवैध बिक्री और भंडारण की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान यदि बिना वैध लाइसेंस शराब की बिक्री, परिवहन, भंडारण अथवा अन्य आबकारी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कार्रवाई की जाए।

संगठन ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की जानकारी ज्ञापन प्रस्तुतकर्ताओं को उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

संवाददाता- मंडला

Narmada Express News
Author: Narmada Express News

नर्मदा एक्सप्रेस न्यूज़ में आपका स्वागत है। यह चैनल मंडला जिले, मध्यप्रदेश एवं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट, सामाजिक मुद्दे, प्रशासनिक गतिविधियां, राजनीति, शिक्षा, खेल, संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें