हर्रई | 27 सितंबर 2026।
जेबीडी ग्रुप की हर्रई ब्लॉक स्तरीय बैठक 27 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों और क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान हर्रई ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा नए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप इनवाती, RKM प्रदेश अध्यक्ष, चन्द्रकुमार उईके, JBD GROUP प्रदेश प्रभारी, सुजल धुर्वे, जिला उप मीडिया प्रभारी, रामकुमार उईके, JBD GROUP प्रमुख हर्रई ब्लॉक तथा नीरज सरयाम, ब्लॉक प्रवक्ता अमरवाड़ा मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन में नए सदस्यों को शामिल करते हुए उन्हें पद एवं जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें सरस लाल धुर्वे को उप संस्कृत प्रमुख, उर्मिला धुर्वे को नारी शक्ति ब्लॉक प्रमुख, मोनिका परतेती को नारी शक्ति हर्रई ब्लॉक संयोजक, उमेश इनवाती को बटकाखापा क्षेत्र प्रमुख, धर्मेंद्र बाडीवा को हर्रई ब्लॉक मीडिया प्रभारी, दिलीप उईके को उप मीडिया प्रभारी और अमित भलावी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
संवाददाता जितेन्द्र कुमार भलावी