Search
Close this search box.

केहरपुर में सजेगा कबड्डी का मैदान: बसंत पंचमी पर ‘गोंडवाना कप 2026’ का भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मण्डला। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केहरपुर (विकासखंड मंडला) में आगामी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर एक दिवसीय ‘गोंडवाना कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी 2026 को शिव मंदिर के पास, उपरटोला केहरपुर में संपन्न होगी।

नियम और पुरस्कार
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक चलेगी। खेल को निष्पक्ष और अनुशासित बनाने के लिए प्रो-कबड्डी के नियम लागू रहेंगे। समिति ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में पाए जाने पर टीम को तत्काल बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹3001, द्वितीय पुरस्कार ₹1501 और तृतीय पुरस्कार ₹501 रखा गया है। प्रवेश शुल्क मात्र ₹201 निर्धारित है।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष सोनू भलावी, ग्राम पंचायत पोड़ी सरपंच राजेन्द्र धुर्वे और हाईस्कूल केहरपुर के प्राचार्य धनीराम मरावी उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार और खेल शिक्षक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

पंजीयन के लिए करें संपर्क
आयोजन समिति के सदस्य प्रयाग टेकाम, राजेन्द्र भलावी, रविन्द्र कोकड़िया और रवि धुर्वे ने क्षेत्र के सभी कबड्डी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पंजीयन हेतु खिलाड़ी 8120257177 या 7723920191 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें